नीतीश कुमार के नए आदेश जारी होने के बाद राष्ट्रीय लोक समता पार्टी भोजपुर के प्रधान महासचिव पंकज कुशवाहा ने विरोध जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि Nda की तानाशाही अब बिहार में भी हावी होने लगी है। अब सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन करना भी गुनाह की श्रेणी में आ गया है। ये तो लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। सरकार अब मनमानी करने के लिए नए नए कानून बना रही है। ताकि जनता को डरा धमका के चुप रहने के लिए बाध्य किया जा सके। जो सरकार कर रही है उसे चुपचाप होने दिया जाए। चाहे वो गलत ही क्यों न हो। ऐसा निर्णय लोकतंत्र और संविधान के लिए घातक है।ऐसे कानून और निर्णय का रालोसपा ,भोजपुर कड़े शब्दों में निंदा करती है।