कहा जाता है कि जन्म देने वाले से बड़ा जान बचाने वाला होता है। इसलिए हम लोग भगवान का दूसरा रूप डॉक्टर को कहते है। ऐसे ही भगवान के रूप में डॉक्टर बनकर आये आरा के चर्चित डॉ विकास कुमार ने एक बुजुर्ग महिला की जान बचा ली। महिला की उम्र करीब 100 वर्ष होगी। महिला का रिस्की ऑपरेशन था। लेकिन डॉ विकास ने उनका ऑपरेशन कर के जान भी बचा लिया।
महिला का घर एमपी बाग वार्ड नं 10 में है। वहीं इस मामले की जानकारी समीर श्रीवास्तव उर्फ कल्लू भैया ने दी है। उन्होंने बताया कि वार्ड नं 10 के निवासी पिंटू यादव की दादी का तबियत बहुत दिनों से खराब चल रहा है। उनकी उम्र करीब 100 वर्ष हो चुका है। इस वजह से उनका ऑपरेशन कर पाना नामुमकिन हो गया है। लेकिन जब हम लोगों ने डॉ विकास के पास दिखाया तो उन्होंने जल्द ही ऑपरेशन किया। साथ ही एक सफल रिस्की ऑपरेशन कर के उनकी जान भी बचा ली।