आरा। जनता दल यूनाइटेड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व लोकसभा में जदयू संसदीय दल के नेता सह मुंगेर सांसद ललन सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर छात्र जदयू भोजपुर के जिला अध्यक्ष आजाद सिंह ने बधाई दी है। बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि ललन सिंह के पार्टी में आ जाने से पार्टी को उनके अनुभव का फायदा मिलेगा। पार्टी पहले से और भी अधिक मजबूत होगी।

उन्होंने कहा कि ललन सिंह पूर्व में जदयू के बिहार प्रदेश अध्यक्ष के पद पर रह चुकें है। उनको संगठन में काम करने का लम्बा अनुभव है। जिसका लाभ पार्टी को मिलेगा। साथ ही जदयू को राष्ट्रीय पटल पर पुरे देश में मजबुती से स्थापित करने में मदद मिलेगा।

ललन सिंह को राष्ट्रिय अध्यक्ष बनने पर युवा नेता ऋषिकेश आनन्द, छात्र जदयू भोजपुर के सन्नी सिंह, प्रिंस सिंह बबुआन, रतिकांत तिवारी, अनमोल तिवारी, उज्जवल सिंह, मोनू कुशवाहा, सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने बधाई दिया है।